ललितपुर। मुहल्ला सदनशाह की गलियों में झूल रहे बिजली के तारों को ऊपर करने के लिए मुहल्ले वासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
मुहल्लेवासियों ने बताया कि जीजीआईसी के पीछे स्थित गलियों में बिजली के तारों की ऊंचाई इतनी कम है कि कोई भी राहगीर इन तारों की चपेट में आ सकता है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि तारों को ऊपर कराया जाए। इस दौरान सनी खान, रोबी, रिंकू, देवेंद्र साहू, शबनम, पूनम, हृदेश पांडेय, दिनेश शर्मा, यूनिस खान, रीतेश आदि उपस्थित रहे।