दबंगों ने नाई को लाठियों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में एक दबंग ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक नाई की लाठियों व लातों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कस्बा बांसी के गोविंदपुर निवासी राजेश सेन हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास हेयर कटिंग की दुकान किराए पर लिए हुए है। वहीं पास में ही एक चाय की दुकान भी है। यहां एक दबंग व्यक्ति ने उक्त नाई से सड़क किनारे मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले में पीड़ित के भाई राम नरेश ने बताया कि 17 अगस्त को करीब चार बजे वह बहन को लेकर सोजना से आ रहा था। इसी दौरान दो दबंग उसके भाई राजेश के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने व उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वो पीटते रहे। घटना की जानकारी मिलने पर बांसी चौकी प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।