फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साइकिल यात्रा का किया स्वागत, बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सियाचिन से अंडमान निकोबार तक की 500 किलोमीटर की यात्रा पर साइकिल से निकले प्रादेशिक सेना के जवान सोमवार को जनपद में पहुंचे। यहां दीपचंद्र महाविद्यालय में उनका स्वागत किया गया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, प्रबंधक कमलेश चौधरी सहित प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स ने सभी का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स ने जवानों पर पुष्प बरसाए। राज्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवान अपना पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावर करते हैं। उनका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि हर परिस्थिति में जवान सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जवान जान हथेली पर रखकर सभी देश वासियों की रक्षा करते हैं। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने भारतीय सेना को अदम्य साहस एवं पराक्रम का प्रतीक बताया। इसके बाद एनसीसी कैडेट ने देशभक्ति गीतों सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साइकिल यात्रा में शामिल कमांडर अभयजीत सिंह ने कहा कि वह शिखर से लेकर पृथ्वी की तह में तिरंगा फहराएंगे। यात्रा का उद्देश्य प्रादेशिक सेना के 75 वर्ष पूरे होने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है। प्रादेशिक सेना अब तक 92 हजार हेक्टेयर जमीन पर नौ करोड़ पौधे लगा चुका है। इस दौरान प्राचार्य डॉ जेएस तोमर, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, बृजेश पटेरिया, शिवी मिश्रा, संस्कृति सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन्होंने दी प्रस्तुति :
एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश के प्रति समर्पित नाटक एवं गीतों में विशेष बुंदेला, निकिता, महक ने बॉर्डर एक्ट कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। अन्य प्रस्तुति में अर्चना, महक, प्रेरणा, मुस्कान, चाहत राजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें