ललितपुर। गांव में विकास कार्य कराने की मांग को लेकर ग्रामीण साइकिल से लखनऊ रवाना हो गए हैं। वह लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गांव की समस्याएं बताएंगे।
उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनके गांवों का विकास कराएंगे। सोमवार को तुवन मंदिर प्रांगण से साइकिल यात्री लखनऊ रवाना हुए। इनमें कृपाल यादव, हरिया प्रजापति व रविशंकर ग्राम महर्रा, विनोद यादव, करन सिंह, शिवराज निवासी ग्राम महरौनी खुर्द और चंद्रभान यादव निवासी ग्राम वटवाहा शामिल हैं। साइकिल यात्री 10 जनवरी को वापस लौटेंगे।