फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी

विज्ञापन
ैप्सन- साइकिल यात्रा निकालते सपाई - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट/बिजरौठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर निकाली जा रही साइकिल यात्रा के क्रम में शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम रजक की अगुवाई में ग्रामसभा बिजरौठा के मजरा बौलारी से साइकिल यात्रा निकाली गई, जो आसपास के गांवों में घूमी। यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम रजक ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि करके सरकार ने किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ने का काम किया है। इसका सीधा प्रभाव दोनों के ऊपर आएगा। किसानों के बैंक खातों से फसल बीमा की राशि काटने के बाद उसका भुगतान नहीं हुआ, जिससे किसान परेशान हैं। अनिल कुमार अड़जरिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं रही है। अपराधी अब पुलिस अधिकारियों की हत्या करने लगे हैं। इसके बाद रैली आसपास के गांवों में घूमी और ग्रामीणों को सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताया। रैली को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, मक्खन कुशवाहा, लाल सिंह यादव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें