फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर में खुलेगा साइबर थाना, जमीन चिह्नित

Wed, 22 Feb 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक पांच लाख से अधिक की ठगी के मामलों की जांच झांसी में होती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अब साइबर थाना खुलने जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित कर ली गई है। अब तक पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामलों को झांसी स्थानांतरित कर दिया जाता है।
जनपद में साइबर ठगी के हर महीने करीब दो दर्जन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठग लिया जाता है। कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। जनपद में बीते वर्ष चार सौ से अधिक साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। वहीं साइबर सेल में आने वाले पांच लाख रुपये से अधिक के मामले में झांसी साइबर ब्रांच को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, जबकि पांच लाख रुपये से कम के मामलों की जिले में गठित साइबर सेल द्वारा जांच की जाती है। अब जनपद में भी साइबर थाना खोले जाने को मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनपद में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाना खोला जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित कर ली गई है। अभी तक पांच लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले झांसी स्थानांतरित कर दिए जाते थे, लेकिन अब साइबर थाना बन जाने से ऐसे मामलों की जांच यहीं से हो सकेगी।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें