फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर शाखा ने वापस कराई धोखाधड़ी की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट के ग्राम खांदी मजरा बसकारया निवासी चंद्रभान कुशवाहा पुत्र रुपलाल कुशवाहा ने तालबेहट कोतवाली में अपने साथ हुई 1, 28 870 रुपए की धोखाधड़ी के मामले का शिकायती पत्र दिया था। इस पर एसपी के निर्देश पर साइबर अपराध के नियंत्रण के प्रभारी गुलाम हुसैन के नेतृत्व में जांच की गई तो पता चला कि अपराधी ने उक्त व्यक्ति के पैसों से फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन शॉपिंग की है। इस पर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लिपकार्ट के नोडल अधिकारी से संपर्क कर उक्त पैसों से किया गया ऑर्डर रुकवाया और 21 सितंबर को 1.24 लाख रुपए की धनराशि बचत खाते में वापस करवाई गई। इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग आवेदक सुरेश अग्रवाल मेडिकल स्टोर, ललितपुर के साथ हुई 1.24 लाख की धोखाधड़ी में 84 हजार रुपए वापस कराए थे। इसी प्रकार तालाबपुरा निवासी संगीता जैन पत्नी राजेश कुमार जैन के साथ हुई 32,800 रुपए की धोखाधड़ी में 22 हजार रुपए, ललितपुर निवासी रामदेवी पत्नी श्रीराम तिवारी के साथ हुई 60 हजार की धोखाधड़ी में 30 हजार रुपए और मनीष जैन पारस कंप्यूटर के साथ हुई 4300 रुपए की धोखाधड़ी में पूर्ण 4300 की धनराशि वापस करवाई थी। साईबर सेल द्वारा उक्त पांचों मामलों में कार्रवाई करते हुए अपराधियों के वालेट/पेमेंट गेटवे को ब्लॉक कराते हुए अब तक कुल दो लाख 64 हजार 300 रुपए की राशि वापस कराई है। रुपये बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हुलाम हुसैन, आरक्षी प्रदीप कुमार, अजीत सिंह व अखिलेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें