तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा खिन्नावारा निवासी एक युवक की खेतों में पानी लगाने के समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को ग्राम सभा बिजरौठा निवासी आजाद सिंह कुशवाहा (18) पुत्र तेज सिंह मजगुवा समदुआ निवासी रूपसिंह के बटाई पर लिए खेत पर फसल की सिंचाई के लिए बिजली के मोटर को चालू करने के लिए कुएं के पास बनी खाई (रूबाई) में गया था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब वह आसपास के लोगों को नजर नहीं आया तो उन्होंने आजाद को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर जब मौक पर जाकर देखा तो सामने का दृश्य देकर दंग हो गए। तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक छाया है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
व्यवहार कुशल था मृतक
- उम्र में कम होने के बाबजूद आजाद का व्यवहार पूरे परिवार में सबसे अच्छा था। जिसके कारण लोग उसे काफी पसंद करते थे। आजाद की मौत से सबसे बुरा हाल उसकी मां का है।