फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसे को दावत दे रही ब्लॉक मुख्यालय की पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा। ब्लॉक मुख्यालय बिरधा में कार्यालय खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने बनी पुलिया बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर आवासीय माया ज्ञानोदय संस्कार अकादमी एवं नई बस्ती सहित बम्हौरी हार के लिए रास्ता जाता है जिस पर सैकड़ों राहगीर प्रतिदिन आवागमन करते है। हैरत की बात तो यह है कि इसी मार्ग से खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन निकलते हैं पुलिया की साइड वाल अपने मूल स्थान से लगभग दो से तीन फीट खिसक गई है। ऊपर केवल सीसी रोड रह गया है उसके नीचे की मिट्टी रह गई है। किसी भी समय यह रोड धंस सकता है और कभी भी बड़ी घटना घट सकती हैं।
विज्ञापन

00000000000
पुलिया नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है यहां से कई वाहन ब्लॉक मुख्यालय आते हैं इसलिए इस पुलिया की मरम्मत बहुत जरूरी है।-अनुराग तिवारी, स्थानीय निवासी बिरधा
000000000000.
इस पुलिया के ऊपर से ब्लॉक में आने वाले पोषाहार के वाहनों से कभी भी पुलिया धंस सकती हैं जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना को नहीं टाला जा सकता है।-अवधेश चौधरी,स्थानीय निवासी बिरधा
विज्ञापन

000000000000
वर्जन
पुलिया के क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में आया है। बारिश के रुकते ही यथा शीघ्र इसकी मरम्मत करा दी जाएगी जिससे किसी भी राहगीर को आवागमन में बाधा नहीं होगी।- मोहित निरंजन, ब्लॉक प्रमुख बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें