फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म से जुड़कर ही कर सकते हैं संस्कृति की रक्षा: गिरीश बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। आजादपुरा स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति के उन्नयन में मातृशक्ति का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कारित नारी अपने परिवार के भविष्य के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है।
राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेशनाथ महाराज की संस्तुति पर मातृशक्ति का पुनर्गठन किया गया। समाज सेविका रितू समाधिया को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश मंत्री मातृशक्ति मनविंदर कौर ने उपाध्यक्ष के लिए आशा कौशिक एवं कमलेश राठौर को मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी ने बताया कि राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हिंदुत्व जनजागरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य गिरीश बाबा ने कहा, धर्म से जुड़कर ही हम अपनी संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष रितू समाधिया ने महिलाओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मातृशक्ति के मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। संचालन प्रदेश मंत्री अक्षय अलया ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी सर्वदेव तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर पूर्व सभासद, गोरक्षा जिलाध्यक्ष दुर्गसिंह, महामंत्री डॉ. राधे सोनी, संजीव सौरया, ध्रुव साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें