फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 12 दिनों से सीटी स्कैन जांच प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की सुविधा पटरी पर नहीं आ पा रही है। सात फरवरी को मशीन का एक पार्ट खराब हो गया। इस कारण गंभीर स्थिति वाले एक या दो मरीजों की ही जांच हो रही है। अन्य मरीजों को बिना जांच के वापस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते माह सात जनवरी को सीटी स्कैन जांच मशीन का यूपीएस खराब हो गया था। इससे जांच पूरी तरह ठप हो गई थी। प्रतिदिन 35 से 40 मरीज बिना जांच कराए वापस हो रहे थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पत्राचार कर कंपनी से जांच कराकर ठीक कराया। तीन फरवरी से जांच शुरू हुई। चार दिन ही नियमित जांच हो सकी। इसके बाद सात फरवरी को पुन: मशीन का पार्ट जांच में बाधा बन गया। अब आवश्यक होने पर एक दिन में महज दो ही मरीजों की जांच हो रही है। सामान्य मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
सीटी स्कैन मशीन का एक पार्ट जांच में दिक्कत दे रहा है। गंभीर मरीजाें की जांच ही की जा रही है। पार्ट मंगवाया गया है, जल्द ही मशीन को ठीक कराया जाएगा।
- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें