ट्रॉली से लाइन का निरीक्षण करते सीआरएस व डीआरएम । संवाद
अब 85 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन
ललितपुर। दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के मध्य कॉड लाइन का शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया और कॉड लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। देर शाम सीआरएस ने कॉड लाइन पर 85 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। अब इस कॉड लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा और दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन तक कॉड लाइन के माध्यम से ट्रेन टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए खजुराहो व आगे महोबा के रास्ते प्रयागराज की ओर भी जा सकेंगी।
दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के मध्य कॉड लाइन का शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया और कॉड लाइन पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। देर शाम सीआरएस ने कॉड लाइन पर 85 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। दैलवारा स्टेशन से पर बिरारी रेलवे स्टेशन तक 70 करोड़ रुपये की लागत से कॉड लाइन तैयार की जा रही है। अब इस कॉड लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा और दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन तक कॉड लाइन के माध्यम से ट्रेन टीकमगढ़, छतरपुर होते हुए खजुराहो व आगे महोबा के रास्ते प्रयागराज की ओर भी जा सकेंगी।
जनपद में शनिवार को रेलवे की बड़ी सौगात मिल गई है, जिसमें दैलवारा रेलवे स्टेशन से न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन तक कॉड लाइन और न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को दोपहर में पूर्वोत्तर परिमंडल लखनऊ से आए रेल सुरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विपिन कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक एवं झांसी रेल मंडल के अधिकारियों के साथ दैलवारा से न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन तक कॉड लाइन का मोटर ट्रॉली एवं टावर वैगन से बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर ट्रॉली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नलिंग, ट्रैक व ट्रैक प्वाइंट आदि सभी इंस्टाॅलेशन एवं उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक निर्माण एसके गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक संजय कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जल्द होगा न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन शुभारंभ : रेल सुरक्षा आयुक्त और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने शनिवार को कॉड लाइन के निरीक्षण के उपरांत नवनिर्मित न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना