फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद लेने के लिए समितियों पर बढ़ी भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा क्षेत्र के ग्राम ननौरा में उमड़े किसान
विज्ञापन

ललितपुर। रबी की फसल की बोआई के साथ ही बारिश हो गई। ऐसे में किसान कुछ दिनों बाद खेतों में खाद डालना शुरू कर देंगे। इसके चलते, किसान अब खाद लेने के लिए दुकानों और समितियों पर जा रहे हैं। सोमवार को ननौरा समिति पर किसानों की भीड़ बढ़ने से पुलिस को बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ननौरा समिति पर खाद लेने के लिए किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए। शुरुआत में तो यहां खाद का वितरण आसानी से होता रहा, लेकिन दोपहर बाद अचानक से सैकड़ों किसान समिति पर खाद के लिए पहुंच गए। यह देख सचिव ने जखौरा पुलिस को सूचना दी लेकिन जब अव्यवस्था फैलने की आशंका हुई तो इसकी जानकारी एआर कोऑपरेटिव को दी गई। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें