फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति त्यौहार का आखरी हाट बाजार

विज्ञापन
हरौनी में मकर संक्रांति त्यौहार के आखरी हाट बाजार में उमड़ी ख़रीद दारों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। मकरसंक्रांति का त्योहार नजदीक आने से सोमवार को लगने वाले बाजार में सामान के खरीदारों की भीड़ उमड़ने से मुख्य मार्ग में दोपहर से देर शाम तक कई बार जाम लगा। इससे आने- जाने वालों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कस्बा में सोमवार को हाट निर्धारित है। वैसे तो हर सोमवार को क्षेत्र के पुरुष- महिलाएं बाजार से खरीदारी करने आते हैं लेकिन 14 जनवरी को मकरसंक्रांति है। इसलिए त्योहार का आखिरी बाजार होने से क्षेत्र के लोगों की भीड़ बाजार में खरीदारी करने आई। सड़क के दोनों ओर दुकानों पर भीड़ जमा होने तथा वाहन खड़े होने से दो पहिया वाहनों को निकलने में भी परेशानी हुई। दोपहर से रुक- रुककर जाम लगता रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, मगर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम का असर शाम तक रहा। जाम बानपुर चौराहा, पुराना बाजार, गांधी चौक बाजार, तालाब के पास होते हुए इंदिरा चौराहे तक लगा रहा।
लोगो का कहना है कि सोमवार को बहुत भीड़ रही। इतनी भीड़ इससे पहले किसी त्योहार पर नहीं रही। लोगों को बाजार से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ से बचने के लिए दो पहिया वाहन चालक मुहल्लों की संकरी गलियों से निकले।

महरौनी के बाजार में लगा जाम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें