फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फॉल्ट, मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती बंद करे विभाग

Mon, 24 Jul 2023 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विगत कई दिनों से दिन में करीब आठ से दस बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा विभाग द्वारार कभी मरम्मत तो कभी फाल्ट के नाम पर आए दिन घंटों बिजली कटौती की जा रही है। जिससे शहरवासी परेशान हैं। इसी क्रम में रविवार को कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना के पदाधिकारियों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शहर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू का आरोप है कि जिले को ऊपर से बिजली भरपूर मिल रही है, लेकिन स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कभी-कभी तो मरम्मत के नाम पर तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है।
आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता की लापरवाही के चलते बिजली तारों और ट्रांसफार्मरों का पहले से मरम्मत नहीं कराया जाता। कहा कि नझाई बाजार स्थित उपखंड कार्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार हैं। उपभोक्ता मीटर से जुड़ी समस्या और बिल ठीक करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। प्रदर्शन के दौरान सेना के कदीर खां, मुन्ना महाराज त्यागी, संजय त्रिवेदी, विनोद साहू, भगवत वर्मा , गफूर पेंटर, राजकुमार कुशवाहा, प्रेमशंकर गुप्ता, अमरसिंह बुंदेला, रवि रैकवार, हनुमत हलवाई, नंदू , प्रदीप सोनी, प्रदीप गोस्वामी, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू सोनी, अमित जैन, कामता शर्म मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें