फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया मगरमच्छ राजघाट बांध के भराव में छोड़ा

विज्ञापन
जाखलौन पंप कैनाल नहर में मिला मगरमच्छ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन पंप कैनाल की नहर में कृषि गल्ला मंडी के पास करीब सात फुट का एक मगरमच्छ पकड़ा गया। जिसे वन कर्मियों ने राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन

इन दिनों मध्य प्रदेश सहित जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे बांध व नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। इस कारण गहरे पाने में रहने वाले मगरमच्छ नहर के माध्यम से बहकर बस्तियों में आ रहे हैं। रविवार को ऐसा ही हुआ, जब सुबह नौ बजे वन कर्मियों को सूचना मिली कि एक मगरमच्छ नहर में आ गया है। इस सूचना को पाकर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बोरियों व अन्य उपकरणों के सहारे मगरमच्छ को अपने काबू में कर पाया। इसके पश्चात उसे राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पकड़ने वालों में प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी अनूप श्रीवास्तव, ह्देश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश पाठक, गजेंद्र, रामकुमार श्रीवास्तव, सोनू, राजेश, सिरनाम साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें