ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बानपुर मार्ग पर एक बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार बीते रोज बुधवार को शाम को 5 बजे मोटरसाइकिल से ग्राम रजवारा में गस्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना मिलने पर उन्होंने हमराही सिपाहियों के साथ हाईवे से बानपुर मार्ग गुड्डू राय के होटल के पास एक स्थान से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस के साथ आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपना नाम ग्राम रजवारा निवासी रोहित पुत्र हरीसिंह बताया। उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।