फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश पकड़ा, लापता नाबालिग छात्रा बरामद

विज्ञापन
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को लापता नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं गुम थीं। जिनके आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस एक शातिर अपराधी की तलाश में लगी थी। पुलिस को सूचना मिली कि नगर से लापता एक नाबालिग लड़की के साथ एक बदमाश जमालपुर के नजदीक खड़ा है, जो कहीं भागने की फिराक में है। कोतवाली पुलिस टीम ने युवक को नाबालिग छात्रा के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुशीर खान निवासी तालबेहट बताया है। आरोपी पर कोतवाली में अपहरण सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैैं। उधर, पुलिस ने नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली सहित सर्किल के थानों की पुलिस दो दिन से काफी मेहनत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें