कस्बा सैदपुर के खटकयाना मुहल्ले में दो दिन के अंतराल पर दो महिलाओं की मौत हो गई, जिससे मुहल्ले के लोगों में किसी रहस्यमय बीमारी फैलने की आशंका बनी है, परिजनों का कहना है कि मृत्यु से पूर्व महिलाएं स्वस्थ थी और हिचकी आने के बाद मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कस्बा सैदपुर के मुहल्ला खटकयाना निवासी मुलायम अहिरवार की पत्नी बृजेश (28) की सोमवार को मृत्यु हो गई थी, वही सहोली बाई पत्नी सप्तार खान (60) की बुधवार को हिचकियां आने के बाद हालत बिगड़ गई, परिजन उसे 108 सेवा से सीएचसी महरौनी ले गए, वहाँ पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं को मृत्यु के पूर्व तीन बार हिचकियां आई और मौत हो गई। दो दिन के अंतराल पर एक जैसे लक्षणों से हुई मौत से मुहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।
अकेले हिचकी आने से मौत नही हो सकती है किसी बीमारी के कारण भी महिलाओं की मौत हो सकती है। इसके अलावा बरसात के मौसम में कई जहरीले कीडे़ पनप जाते है, जिनके काट लेने से श्वांसनली में सूजन हो जाती इसकी वजह से भी मौत हो सकती है।