तालबेहट (ललितपुर)। थाना पूराकलां क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने घर में सो रही 13 वर्षीय आदिवासी बालिका से बलात्कार की कोशिश की। जानकारी के बाद सौ नंबर पुलिस मौके पर गई और आरोपी व पीड़िता को लेकर थाना पूराकलां भी गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। शनिवार को नाबालिग लड़की अपने घर पर सो रही थी। उसी मध्य गांव के एक प्रभावशाली उसे अकेला देख उसके घर में घुस गया। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। बाद में जब इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को दी। इसके बाद पूराकलां पुलिस मौके पर गई। वहीं, इस संबंध में जब थानाध्यक्ष पूराकलां से जानकारी ली तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।