फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों को लूटने वाले तीन पकड़े

Sun, 13 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
ट्रक लूट कांड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने राजमार्ग पर ट्रक चालकों से लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो बदमाश भाग गए। गिरफ्तार लोगों ने कोतवाली तालबेहट अंतर्गत राजमार्ग पर झरर घाट और कड़ेसराकलां के मध्य ट्रकों से लूट की वारदात कबूल की है।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने तीन मार्च को मध्य प्रदेश में दिनारा के पास एक वाहन को रोक कर उसके चालक के साथ मारपीट कर नगदी लूट ली थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ कर जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने राजमार्ग तालबेहट पर झरर घाट एवं कड़ेसराकलां के मध्य ट्रकों से लूट करने की वारदात कबूल कर ली है।
विज्ञापन


बताते चले के 5 एवं 6 दिसंबर की रात में दिल्ली से रायपुर जा रहे ट्रक चालक जनरैल सिंह को रोक कर बदमाशों ने उसकी मारपीट की और उसके 15 हजार रुपये छीन लिए थे। मामला कोतवाली तालबेहट में अज्ञात बदमाशों के नाम दर्ज किया गया था। इसी तरह की वारदात अगले दिन भी की गई थे, जिसके बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने राजमार्ग पर रात में पुलिस गश्त की व्यवस्था कर दी थी। इसके बाद से इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लाठी, कुल्हाड़ी, रैंती, कीलें और एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम जितेंद्र पुत्र माधव सिंह कंजर निवासी नतुमकुआपुरा थाना इंदरगढ़, अवताब उर्फ लगड़ा पुत्र हरभजन निवासी छोटा पोरसाखुर्द और सुरेंद्र उर्फ बिल्ला पुत्र राजेंद्र कंजर निवासी इंदरगढ़ थाना भांडेर जिला दतिया मध्य प्रदेश बताए गए है। वहीं, भरत कंजर पुत्र गुरुचरन एवं पंजाब पुत्र हरभजन भागने में सफल हो गए।  
विज्ञापन


रक्सा, दिनारा सहित कई स्थानों की वारदात
तालबेहट (ललितपुर)। प्रभारी निरीक्षक चंदेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने तीन चार मार्च की रात में दिनारा में लगभग दो लाख रुपये की लूट, तालबेहट में ट्रक चालकों से लूट, रक्सा झांसी में सेना के जवान से लूट  सहित पिछोर में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें