फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट हुई तो दरोगा पर लगेगा जुर्माना

Fri, 26 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि जिस थाना क्षेत्र में लूट की घटना घटित होगी, उस थाना प्रभारी को राजकीय कार्य में शिथिलता, अपराधों की रोकथाम में असफलता और लापरवाही का दोषी मानते हुए दो हजार रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। यदि किसी थानाध्यक्ष ने लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का अनावरण कर दिया तो उस टीम को ढाई हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह, क्षेत्र में नकबजनी का अपराध होने पर पंद्रह सौ रुपए अर्थदंड, चोरी होने पर थानाध्यक्ष से लेकर बीट आरक्षी तक को एक हजार रुपए से दंडित किया जाएगा। विवेचना में लापरवाही बरतने पर दस से पंद्रह दिन के वेतन के बराबर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें