सात महीने पहले ग्राम छायन निवासी लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत लाड़ले (50 वर्ष) पुत्र सूखे कुशवाहा रात को घर की दालान में सो रहा था। लगभग एक बजे बाइक सवार तीन बदमाश उसके घर के सामने पहुंचे। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर उसके घर में घुस गया। आहट पाकर लाड़ले का पुत्र दयाशंकर जाग गया। उसने अज्ञात व्यक्ति को रोककर घर में घुसने का कारण पूछा। उक्त व्यक्ति ने उसे बताया कि वह पानी पीने यहां आया था और वह भागने लगा इसी दौरान लाड़ले भी जाग गया। इसके बाद पिता -पुत्र ने बदमाश का पीछा किया। अजान पुलिया के निकट बदमाश ने तमंचा निकालकर लाड़ले पर फायर झोंक दिया था। गोली लगने से लाड़ले की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद बदमाश पुलिया के निकट खड़े दो अन्य बाइक सवार साथियों के साथ मड़ावरा की ओर भाग गए थे। महरौनी पुलिस इस मामले में स्थानीय एक दपंति को जेल भेज कर दायित्वों की इतिश्री कर चुकी है। बेलदार की हत्या करने वाले अब तक बेसुराग हैं। इस संबंध में एक नंबर भरोसा पर शिकायत करने भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।