फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसे थानेदारों के पेच

Thu, 16 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 थानाध्यक्षों के कार्यों के मूल्यांकन में शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी प्रथम, जखौरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर हाकिम सिंह द्वितीय, जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह तृतीय एवं बानपुर थानाध्यक्ष रामबरन सिंह यादव चतुर्थ स्थान पर पुरस्कृत किए गए। सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले बालाबेहट थानाध्यक्ष को सुधार के लिए निर्देशित किया। समस्त थानाध्यक्षों को पंचायत चुनाव में संवेदनशील होकर खुराफाती तत्वों को चिन्हित करते हुए वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, जन शिकायतों को त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। मासिक सम्मेलन में वेतन विसंगति, मेडिकल प्रतिपूर्ति की समस्याएं सामने आने पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सूरत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी क्राइम ओमकार सिंह, एसपी पेशकार आरसी दीक्षित, एसपी पीआरओ विजय सिंह, हेड पेशी सूर्यबली सिंह एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें