अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल विकास दिवस जिले भर धूमधाम
से मनाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेसें
भी दी र्गइं। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दूरदर्शन पर दिए गए संदेश को भी
सुनाया गया।
मुख्यालय स्थित रघुनंदन सिंह आईटीआई के छात्रों को
समारोह आयोजित कर अंकपत्र दिए गए। साथ ही छात्रों को सम्मानित भी किया।
संस्थान अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
की। संस्थान अनुदेशक पंकज सिंह, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, आकाश त्रिपाठी
भी मौजूद रहे।
विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम
कुंजबिहारी अग्रवाल ने कहा कि कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति उन्नति का
मार्ग प्रशस्त करता है। एडीएम ने प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षणार्थियों को
प्रमाणपत्र भी दिए। आईआईएनआरईएम के जिला प्रतिनिधि हेमेंद्र, एमआईएस मैनेजर
सौरभ कुमार खरे भी मौजूद रहे।
भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार
बुधवार को कौशल विकास दिवस पर बृजेश मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
शिवनारायण सोनकर ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
एमआईएस
मैनेजर सौरभ खरे ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद युवा चाहे तो आपस में
समूह बनाकर अपना खुद का उद्योग लगा सकते है। इसके लिए सरकारें हर तरह की
मदद करने को तैयार हैं। बांदा से आए जावेद खान ने कहा कि इस प्रशिक्षण से
स्वरोजगार के बहुत अवसर है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड
अध्यक्ष मुनीर खान ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण लेने के बाद
प्रशिक्षार्थी नौकरी के लिए न भागे। खुद का रोजगार कर दूसरे को रोजगार का
अवसर दें। बृजेश मेमोरियल के मैनेजर नीरज गुप्ता, मोहम्मद असलम अंसारी,
मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे। अंत में प्रशिक्षणार्थियों को
ड्रेसें बांटी गईं।
सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की आईटीआई में
एसडीएम रामयश गौतम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण वितरित किए। वर्ष 2014
के मेधावी प्रशिक्षणार्थी सोनम चौधरी और संगीता को प्रमाणपत्र देकर
सम्मानित किया। प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करने वाले राजकुमार, श्रवण नामदेव
और उमेंद्र सिंह को भी प्रमाणपत्र दिया।
आईटीआई के नोडल
प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया आईटीआई केंद्रों पर विश्व युवा कौशल
दिवस का आयोजन किया गया। केजी सक्सेना, लखनलाल बाबूजी भी मौजूद रहे।