फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ पुलिस ने दबोचा सक्रिय चोर

Thu, 07 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thief, lalitpur hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
टीकमगढ़ पुलिस ने दबोचा सक्रिय चोर
विज्ञापन


महरौनी (ललितपुर)। बुधवार को समीपवर्ती मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात महरौनी कोतवाली अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू से एक चोर को चोरी का माल के साथ दबोच लिया है।   
ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी मल्लू कुशवाहा लंबे समय से मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों में सक्रिय था। चोरी की वारदातों में उसकी बढ़ती भागीदारी के वजह से टीकमगढ़ पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार देर शाम टीकमगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में महरौनी आई थी, जिस पर एमपी पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से ग्राम खिरिया लटकनजू पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान आरोपी मल्लू कुशवाहा ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया और पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद किया । जिसमें कलर टीवी, साइकिल, जूते, फाइवर कुर्सी, टेबल व अन्य फर्नीचर सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं  शामिल हैं। पुलिस ने बताया गया कि आरोपी लंबे समय से मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों में सक्रिय था और मौका पाकर दुकानों से हर तरह के सामान पर हाथ साफ कर देता था ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें