फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नपाध्यक्ष के दो भाई समेत तीन भूमाफिया घोषित

Thu, 14 Jun 2018 01:11 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
नजूल की जमीन बेचने के आरोप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सतीश सुडे़ले के दो भाइयों राजीव कुमार सुडे़ले, अनिल कुमार सुडे़ले व काशीबेन पटेल को डीएम मानवेंद्र सिंह ने भूमाफिया घोषित किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर मोहल्ला आजादपुरा स्थित नजूल की आराजी संख्या 1,893 रकवा 111.29 वर्ग मीटर को वर्ष 1997 में गुलाबचंद पुत्र मौजीलाल जैन के नाम फ्री होल्ड किया गया था। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुलाबचंद की मृत्यु के बाद वारिस उनकी पत्नी सुशीला जैन, पुत्र विकास जैन द्वारा फ्रीहोल्ड शुदा भूमि में अपने हिस्से के अतिरिक्त अन्य नजूल आराजी के शेष रकवा 171.61 वर्ग मीटर का वर्ष 2017 में सिविल लाइन निवासी काशीबेन पटेल पत्नी बेचर भाई पटेल को बेच दी थी।
इसके बाद काशीबेन पटेल ने उक्त भूमि का बैनामा आजादपुरा निवासी राजीव कुमार सुड़ेले और अनिल कुमार, सुड़ेले को कर दिया। इस प्रकार सुशीला जैन और विकास जैन जो अब नई दिल्ली निवासी हैं, काशीबेन पटेल, राजीव कुमार सुड़ेले और अनिल कुमार सुड़ेले के विरुद्घ अवैधानिक तरीके से सरकारी नजूूल की जमीन का बैनामा किए जाने के संबंध में धारा 420, 467 व 29 राजस्व संहिता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नजूल भूमि का अवैध तरीके से बैनामा कराए जाने के संबंध में काशीबेन पटेल, राजीव कुमार सुड़ेले व अनिल कुमार सुड़ेले को भूमाफिया घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें