फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई

Sat, 27 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में एएसटीम के जवानों ने सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक, माल गोदाम, बुकिंग बिंडो, वाहन स्टैंड, साइकिल स्टैंड पर भ्रमण करके संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों का संदिग्ध सामान भी चेक किया। इसी तरह, प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया, अचानक हुई चेकिंग को देखकर यात्री सकते में पड़ गए थे, लेकिन जब जीआरपी थानाध्यक्ष ने अवगत कराया कि यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिसके बाद यात्रियों ने भी चेकिंग में सहयोग किया। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु अथवा संदिग्ध सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें