फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने की ससुर की हत्या

Wed, 26 Aug 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम डारा निवासी प्रेम सिंह (52 वर्ष) पुत्र खुमान सिंह यादव मंगलवार की शाम करीब चार बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह कुंवर सिंह ने अपने पिता प्रेम सिंह को जंगल में मृत अवस्था में एक पेड़ से टिका पाया, जिसकी सूचना थाने में दी गई। थानाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने घटना स्थल का मुआयना किया। पेड़ से टिके प्रेम सिंह के गले में रस्सी फंसी हुई थी, माथे, हाथ व पैर पर गहरे घाव थे। आसपास पत्थर भी पड़े हुए थे। मौका - ए - वारदात के हालात बयां कर रहे थे कि प्रेम सिंह की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई तथा लाठी, कुल्हाड़ी व पत्थर से घायल भी किया गया। मृतक के पुत्र कुंवर सिंह ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहनोई इंदल सिंह निवासी ग्राम चाचूखेड़ा थाना मुंगावली जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश ने दो दिन पूर्व उसकी बहन को फोन करके  ससुराल नहीं आने पर पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। इंदल सिंह ने अपने परिवार के स्वरूप सिंह एवं बलराम के साथ मिलकर उसके पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक की पुत्री तीन वर्ष से मायके में रह रही है, इसी के चलते दामाद और ससुर के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें