फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर हुआ हंगामा, सुबह दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 15 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार शाम व्यावसायिक रंजिश में वृद्ध की सिलेंडर मारकर हुई हत्या का मामला कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। बुधवार रात मृतक के परिजनों की अस्पताल व कोतवाली में पुलिस से काफी तू-तू, मैं-मैं हुई। वह पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। 
विज्ञापन


नगर के गोविंद नगर निवासी रामरतन यादव (63) पुत्र भुजवल सिंह मवेशी व दूध का व्यापार करता था। पड़ोस में रहने वाले हम व्यवसायी परिवार के साथ उनके परिवार का काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम सात बजे पड़ोस में रहने वाले विपक्षी बल्ले, मोगली, नीतेश, जसवंत, रामबाबू, तिलक, शिवराज, राजा, शिवनाम, जग्गू, सोनू घर में घुस आये और पूर्व में हुए विवाद की रिपोर्ट वापस लेने की बात कहने लगे।

रामरतन के पुत्र जगत सिंह के अनुसार रिपोर्ट वापस लेने से मना करने पर सभी ने रामरतन व उसके भतीजे जितेन्द्र को बाहर ले जाकर लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। रामरतन किसी तरह उनकी गिरफ्त से छूटकर घर के अंदर जाने लगे तभी नीतेश ने छत से उन पर सिलेंडर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन मामले की सूचना देकर रामरतन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पुलिस के देर से पहुंचने पर परिजन बिगड़ गए और उनकी तू-तू, मैं-मैं होने लगी। अस्पताल के बाद परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे, जहां रात भर उन्होंने जमकर हंगामा किया। आखिर बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने नीतेश व बल्ले को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाद की सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पहुंचे थे, वहां सभी के अस्पताल में होने की जानकारी मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें