नझाई बाजार निवासी पीयूष कुमार जैन पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र जैन का कहना है कि उसने आगरा के गुरू जी कार बाजार से इरफान निवासी सुल्तानपुरा आगरा के माध्यम से पुरानी टाटा इण्डिगो कार (यूपी 85 एबी 2495) खरीदी थी। मंगलवार की रात गाड़ी नझाई बाजार में वाटर वर्क्स स्थित आवास के बाहर लॉक खड़ी थी। बुधवार की सुबह सात बजे उसने घर से बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद गाड़ी की खोजबीन शुरू की गई। कार में मात्र डेढ़ लीटर डीजल था, जिससे अंदाजा लगाया किया कि वाहन चोर उसे बीस किलोमीटर से दूर नहीं ले जा सकते थे। इसे दृष्टिगत रखते हुए वाहन स्वामी ने सीमावर्ती इलाकों में स्थित पेट्रोल पंप पर तलाश की, लेकिन देर शाम तक गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है।