फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में चल रही पुलिस चौकी

Sat, 14 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police choki , lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर पुलिस चौकी प्लास्टिक शीट की झोपड़ी में संचालित हो रही है। वर्षों से चल रही इस पुलिस चौकी की ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने स्थायी चौकी बनवाने के लिए शासन को पत्र लिखा है, लेकिन मांग कब पूरी होगी कोई नहीं जानता। क्योंकि, पूर्व में भी इस तरह के पत्र लिखे जा चुके हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली नेहरू नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत तकरीबन दस हजार आबादी का क्षेत्र आता है। कुछ वर्ष पहले तक पुलिस चौकी का संचालन किराए के भवन में हो रहा था, भवन मालिक द्वारा मकान खाली कराने के बाद से पुलिस चौकी का संचालन देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास शीशम के पेड़ के नीचे प्लास्टिक की शीट की झोपड़ी में हो रहा है।

पुलिस चौकी की स्थिति को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुहल्लेवासियों ने मुलाकात कर नए भवन की मांग की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने शासन को नेहरु नगर चौकी की स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए नए भवन की आवश्यकता के लिए पत्र भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने पर बाल सुधार गृह के पास प्रस्तावित पुलिस चौकी की जमीन पर पुलिस चौकी भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्षों से अस्थाई रूप से संचालित हो  रही चौकी को स्थायी रूप से बनाए जाने को लेकर चौकी प्रभारी मनोज कुमार व वार्ड पार्षद विवेक दरौनियां ने एक मार्च को जिलाधिकारी  डा.रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक मो. इमरान को ज्ञापन सौंपा था। शहरी व ग्रामीण आबादी वाले इस क्षेत्र में स्थायी पुलिस चौकी निर्माण के लिए पूर्व में भी जमीन की मांग की जा चुकी है, लेकिन जमीन का आवंटन नहीं किया गया। यह क्षेत्र काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां स्थायी चौकी नहीं होने के कारण आवश्यक दस्तावेज रखने में भी परेशानियां आती है।  

प्लास्टिक शीट में संचालित नेहरू नगर चौकी के लिए भवन की जरुरत है, इसको लेकर शासन से पत्राचार किया जा रहा है। अस्थायी भवन होने के कारण स्टाफ को दस्तावेजों के रखरखाव के साथ ही कामकाज में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

- मो. इमरान
पुलिस अधीक्षक
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें