फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोneha
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत दैलवारा चौकी क्षेत्र में अमरपुर गांव के पास नहर में एक युवक का शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त जयराम पुत्र अपरवल अहिरवार के रूप में की। मृतक विगत बुधवार को अपने घर से गया था। वहीं परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


कुंआतला गांव निवासी जयराम पुत्र अपरवल अहिरवार उम्र 40 साल 21 नवंबर को मां से झाड़ी काटने की बात कहकर बाइक से निकल गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो जयराम के भाई महेंद्र ने उसे फोन पर संपर्क किया, इस पर जयराम ने बताया कि वह जाखलौन में है और बृहस्पतिवार को घर वापस आने की बात कही। लेकिन जब वह नहीं आया तो उसके भाई ने उसे फिर से फोन लगाया, लेकिन फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

शुक्रवार सुबह अमरपुर व दैलवारा गांव के बीच से निकली नहर में एक शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक के पास पुलिस ने बाइक की चाभी व एक मोबाइल मिला। इस पर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और दैलवारा चौकी इंचार्ज कमलेश ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और अविवाहित था। मृतक के भाई महेंद्र ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक छीन कर उसे नहर में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें