फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान अधिकारी पर जानलेवा हमला

Tue, 23 Jun 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रभारी जिला खान  अधिकारी सन्नी कौशल का आरोप है कि जाखलौन के रमपुरा क्षेत्र में शकुंतला देवी के नाम पर खनिज पट्टा था, जिसकी समयावधि समाप्त हो चुकी है। उस पट्टे की भूमि पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। सोमवार को वह सरकारी गाड़ी (यूपी 94बी 8745) से खनिज लिपिक सुनील दुबे, होमगार्ड रामसिंह, संजम सिंह, हरन सिंह एवं अब्दुल नईम के साथ पत्थर के अवैध खनन की जांच के लिए रमपुरा पहुंचे और पट्टे की भूमि की नापजोख करने लगे, तभी जाखलौन निवासी नाती राजा, मनीराम प्रजापति, राजू पंडित, रामसिंह परिहार, संतोष सिंह एवं रामवरन सिंह समेत बीस लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने के उद्देश्य से खनिज विभाग के दल पर फायरिंग भी की, जिसमें वे बाल - बाल बच गए। किसी तरह रमपुरा से लौटे खान अधिकारी ने जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर एवं पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिस पर अफसरों ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद खान अधिकारी ने जाखलौन पुलिस को तहरीर सौंप दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा खनिज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें