फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 23 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
सोमवार की सुबह ग्राम बछलापुर निवासी प्रकाश उर्फ पप्पू (45 वर्ष) पुत्र दरऊ खंगार का शव गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बंधी के किनारे लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी पर लटका पाया गया। सूचना मिलने पर थाना पाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। मृतक के पुत्र जगपाल ने पुलिस को बताया कि प्रकाश रविवार की रात खाना खाने के बाद बीड़ी का बंडल लाने को उससे दस रुपये लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामवासियों से इस हादसे की जानकारी मिली। पाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रकाश मिर्गी के रोग से पीड़ित था, उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें