फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को मृत दिखाकर मालिक बन गई बिटिया

Thu, 20 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलगुंवा निवासी राव रानी पत्नी बटुआ अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। वर्ष 1993 में पति की मौत के बाद वह परेशानियों में घिर गई। हालांकि, पुत्रियों ने जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसकी एक पुत्री ने राजस्व अधिकारियों से मिलकर उसे मृत दिखाकर पांच एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। कुछ समय तक उसका भरण पोषण करने के बाद उसे खाना देना तक बंद कर दिया और मांगने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाती है। उसने दूसरी पुत्री को बताया तो वह भी बिना जायदाद के सेवा करने को तैयार नहीं है। महिला ने पुत्री और दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें