फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्यों को मिलेगी सुरक्षा

Thu, 31 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिले का माहौल सरगर्मी भरा हो गया है। सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए खेमेबाजी शुरू हो गई है। ऐसे में सदस्यों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। सभी सदस्यों को दो सशस्त्र पुलिस कर्मी मिलेंगे, जो सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव तक सदस्यों के साथ रहेंगे।

समाजवादी पार्टी की ओर से बुढ़वार जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य सरिता यादव को पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया है। आंकड़ों के हिसाब से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन पार्टी के बीच गुटबाजी के कारण र्निविरोध चुनाव संपन्न होना मुश्किल लग रहा है। इसे देखते हुए जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है और सदस्यों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सैर सपाटे को निकले सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सदस्यों को दूसरे खेमे से बचाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार सदस्यों को पर्यटन क्षेत्रों में घुमाने के लिए रवाना कर दिया गया है। करीब 10 सदस्यों का एक दल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मप्र के पर्यटन स्थल खजुराहो चला गया है। चुनाव संपन्न होने तक सदस्यों को भितरघात से बचाने और एकजुट रखने के लिए जिले से दूर ले जाया गया है। इस टूर में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं।

सदस्य महिला, मजे प्रतिनिधियों के
निर्वाचित हुए सदस्यों में महिला सदस्यों की अच्छी खासी संख्या है। इसका सबसे बड़ा कारण अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होना है। लेकिन, महिलाओं के सदस्य चुने जाने के बाद भी उनके प्रतिनिधियों को ही सदस्य का महत्व दिया जा रहा है। खजुराहो पहुंची टीम में भी कई ऐसे प्रतिनिधि शामिल हैं, जो कि अपनी पत्नियों के वोट के आधार पर टूर पर हैं।


कुछ सदस्यों ने सुरक्षा की मांग की थी, इसको देखते हुए सभी सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। जिन सदस्यों को सुरक्षा नहीं चाहिए, वह लिखित में दें तो उनकी सुरक्षा हटा ली जाएगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- बालेंदु भूषण सिंह
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें