जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन जाखलौन पर घेराबंदी कर जानलेवा हमले में नामजद शहीद खां, रामसिंह परिहार, मनीराम प्रजापति एवं राजू पंडित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नातीराजा समेत शेष पांच नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।