फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मजदूर महिला की मौत

Mon, 28 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
पाली(ललितपुर)। पाली से जाखलौन की ओर जा रही एक कार ने सिमरधा के पास मजदूर महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मार कर वाहन चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। घटना से गुस्साए लोगों ने बस स्टैंड पर शव को रखकर काफी देर तक जाम लगाए रखा। बाद में सीओ द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आशवासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


मुहल्ला पंडयाना निवासी शीला (55 वर्ष) पत्नी बलची बरार रोज की भांति मुहल्ले के अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने ग्राम सिमरधा के खेतो में जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकली और सिमरधा से आगे पाली- जाखलौन मार्ग पर मुर्गी फार्म हाउस के पास पहुंची ही थी कि पाली की ओर से आ रही एक ओमनी गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई।

घायलावस्था में महिला को लोगों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार व मुहल्ले में मातम पसर गया। वहीं, परिजन शाम को शव लेकर पाली पहुंचे और शव को मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर रख कर जाम लगा दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। मौके पर पहुंचे एसओ पाली हाकिम सिंह ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भीड़ शाम साढ़े छह बजे तक शव को चौराहे पर रख ओमनी चालक की गिरफ्तारी की मांग करती रही। बाद में सीओ बलदेव सिंह मौके पर पहुुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया तथा मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें