सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
कानपुर। चकेरी में शनिवार रात एक विवाहिता का मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता के पति और ससुर को हिरासत में लिया है। घरवालों का आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाने का भी प्रयास किया गया। उधर देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत की बात सामने आई है ।
मनोहर नगर, जाजमऊ निवासी मिठाई व्यापारी मुन्ना लाल ने दो साल पहले अपनी बेटी सलोनी (22) का विवाह सैनिक नगर निवासी धनीराम के बेटे चरन निषाद (28) से किया था। चरन आर्मी में है और पश्चिम बंगाल में उसकी पोस्टिंग है। मुन्ना लाल के मुताबिक उसने बेटी की शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें 10 लाख रुपये कैश दिए थे। आरोप है कि कार की मांग पर सुसराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार देर रात ननद निर्मला ने मुन्नालाल को सलोनी की तबीयत खराब होने की बात कहकर लाल बंगले के चौधरी नर्सिंगहोम में बुलाया था। यहां पहुंचने पर उनसे लीलामनी हास्पिटल आने को कहा। सलोनी के मायके वाले जब लीलामनी पहुंचे तो हैलट बुलाया। हालांकि सलोनी यहां भी नहीं मिली। इसके बाद निर्मला ने सलोनी के परिजनों को सैनिक नगर स्थित घर पहुंचने को कहा। घर पहुंचने पर बताया गया कि सलोनी की बीमारी से मौत हो गई। चकेरी इंसपेक्टर एके सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर चरन और उसके पिता धनीराम को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। उधर चरन ने दहेज हत्या के आरोप को नकारते हुए बताया कि सलोनी की तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार रात हालत बिगड़ने पर उसे निजी नर्सिंगहोम के बाद हैलट भी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है