फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े किसान को लूटा

Tue, 27 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी से फसल बेचकर लौट रहे किसान को अज्ञात बदमाश ने जेल चौराहे के पास लूट लिया।
विज्ञापन

बानपुर थाना क्षेत्र के सुक्के पाल सोमवार को नवीन गल्ला मंडी में गेहूं बेचने आया था।

करीब आठ क्विंटल गेहूं बेचने के बाद मिले ग्यारह हजार रुपये लेकर वह पैदल ही मंडी से निकल आया। जेल चौराहे के पास पहुंचने पर उसके पास हरे रंग की मोटरसाइकिल से युवक आया और देख कर चलने की बात कहकर बहस करने लगा। बहस के दौरान युवक ने किसान की शर्ट की जेब में रखे रुपये छीन लिए और युवक घंटाघर की तरफ भाग गया। किसान ने थोड़ी दूर तक पीछा किया, लेकिन युवक के मोटरसाइकिल पर होने के कारण पकड़ में नहीं आ सका। पीड़ित सुक्के ने बताया कि रुपये लूटने वाले युवक की मोटरसाइकिल व कपड़ों का रंग हरा था। उसने बताया कि मंडी में भी उसने मोटर साइकिल सवार को देेखा था। किसान का पीछा वह मंडी से ही कर रहा था।  
विज्ञापन



सिविल लाइन चौकी बनी शोपीस
शहर के पॉश इलाके में शुमार सिविल लाइन इलाके में अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी जिला अस्पताल में संचालित पुलिस चौकी की है। लेकिन, पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं से सिविल लाइन चौकी केवल शोपीस का काम कर रही है। जिला अस्पताल में चौकी के संचालित होने के बावजूद भी अस्पताल के भीतर हो रही चोरियों पर रोक नहीं लग पायी है। जिला अस्पताल से पिछले साल कॉपर के आक्सीजन पाइप चोरी हो गए थे। लाखों रुपयों की कीमत वाले पाइप की चोरी करने वाले गिरोह का तो खुलासा कर दिया गया, लेकिन आरोपियों के पास से पाइप की बरामदगी पुलिस नहीं कर पायी। अस्पताल में योजनाओं के प्रचार के लिए लगी एलईडी को भी चोर उतार ले गए। इनका अभी तक पुलिस कोई पता नहीं कर पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें