फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बांछित

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने बुधवार को झांसी के आशिक चौराहा से 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक वर्ष पूर्व उसके पास से 9210 क्वार्टर प्रीमियम शराब समेत एक पिकअप गाड़ी बरामद  की थी। वहीं, थाना बार पुलिस ने बुधवार को ही बरोदाडांग से तमंचा और कारतूस समेत एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 17 सितंबर 2018 को थाना बार के पूर्व प्रभारी निरीक्षक हाकिम सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक पिकअप गाड़ी में 9210 क्वार्टर अवैध शराब, जिसमें हाई टाइम प्रीमियम व्हिस्की पकड़ी थी। मौके से एक आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद उक्त अभियोग अज्ञात में 16 अगस्त 2018 को पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान झांसी के थाना मोंठ अंतर्गत ग्राम टांडा निवासी मानवेंद्र सिंह, झांसी के ग्राम खिल्ली डकोर निवासी दीपेंद्र सिंह, थाना मोंठ के ग्राम रेव निवासी सुनील राजपूत, थाना शहजहांपुरा के ग्राम बकुवापुर निवासी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। दो अभियुक्त थाना बार के अंतर्गत कस्बा निवासी लालू महाराज उर्फ शिवशंकर कुमार एवं झांसी के थाना चिरगांव कस्बा निवासी रेशू यादव उर्फ दादा द्वारा 20 नबंवर 2018 को न्यायालय में समपर्ण कर चुके हैं। उक्त मामले में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त झांसी के आशिक चौराहा निवासी आकाश सिंह उर्फ शीबू को थाना बार पुलिस ने बुधवार को आशिक चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम के तहत मिलावटी शराब बेचने का मुकदमा दर्ज है।
उधर, थाना बार पुलिस ने बुधवार को ही ग्राम बरौदाडांग निवासी बब्बू राजा को ग्राम पारौन से गल्ला मंडी की ओर जाने वाले स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त आरोपी पर पूर्व में गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, विस्फोटक अधिनियम एवं गंभीर आपराधिक मुकदमे समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक से थाना बार पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, जबकि अन्य थानों को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें