शिकायती पत्र में ग्राम बंशा बम्हौरी निवासी महिला ममता पत्नी कल्यान ने बताया कि रंजिश के चलते गांव का ही मूलचंद्र उर्फ मुलू पुत्र गोविंद सिंह उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करके धमकाने लगा। वह घर में रखे 700 रुपए ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मूलचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।