ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत कुंआतला गांव निवासी युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक राजेंद्र पुत्र भगवान सिंह ठाकुर बारात में तिसनगा गांव गया था।
मृतक के मामा धीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र गांव के ही रविंद्र की बारात में तिसनगा गांव गया था। रात साढे़ तीन बजे वह सोने के लिए बस के ऊपर चढ़ने लगा।
इसी दौरान बस के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।