तालबेहट (ललितपुर)। शातिर बदमाश ने मोबाइल पर ग्रामीण से एटीएम का नंबर पूछा और बैंक से उसके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कोटरा निवासी मनोहर सिंह पुत्र फुल्ला ने प्रभारी निरीक्षक तालबेहट को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने को बैंक का कर्मचारी बता कर उसके एटीएम में आई खराबी दूर करने की बात कह कर पूरी जानकारी ली। एटीएम कार्ड नंबर तथा आधार कार्ड नंबर भी पूछा। इसके बाद उसके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। ग्रामीण ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।