फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप

Fri, 10 Jun 2016 01:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
वृद्ध की मौत, पुत्र पर हत्या का आरोप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर )। थाना जखौरा के बांसी में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, मृतक ने एक सप्ताह पहले पुलिस अधीक्षक से अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

थाना जखौरा के बांसी में नया बार रोड स्थित सिद्धन नामक स्थान के सामने अपने खेत पर खपरैल में हरी कुशवाहा उर्फ श्वापा (70 ) पुत्र हल्के कुशवाहा अपनी पत्नी बेनीबाई के साथ रहता था। उसके दो पुत्र मुहल्ला भटराया में रहते हैं। सभी छ: पुत्रियों की शादी हो गई है। उसके नाम 170 डिसमिल कृषि भूमि है। बृहस्पतिवार की सुबह हरी कुशवाहा जहां रहता था, वहां उसका शव मिला। सुबह आठ बजे मृतक के नाती सुजान पुत्र भागीरथ ने पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधवार रात्रि आठ बजे उसका चाचा मोहन अपने पिता को खाना देने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसने देखा तो उसके दादा मृत पडे हैं, उनकी मृत्यु जहर से हुई है, क्योंकि आसपास उल्टी पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि मृतक के माथे पर चोट के निशान थे, खून लगा हुआ था। मृतक के कपडे़ खून से सने थे। मृतक के पैर सहित अनेक जगह चोट के निशान थे। हालांकि, मौके पर उल्टी नहीं दिख रही थी न ही कोई बदबू आ रही थी।
मृतक की पत्नी बेनीबाई से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बुधवार रात लगभग आठ बजे उसका पुत्र आया था और उसने पति के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि वह जान से मारना चाह रहा था, लेकिन उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। उसने इतना सुना कि बेटा को दूर खड़ा कोई बुला रहा था कि अब आ जाओ और बेटा उसे अपने पास बुला रहा था। बेनीबाई ने बताया कि जब यह लोग भाग गए तो वह भी डर के मारे निकलकर भाग गई। उसने पास में नदी की तलहटी में रात गुजारी। जब सुबह यह जानकारी मिली की उसका पति मर गया है और उसका पुत्र उसे अंतिम संस्कार को ले जा रहा है तो वह आयी और पुलिस आ जाने के बाद अंतिम संस्कार की बात पर अड़ गई। मुहल्ले वालों ने बताया की चार दिन पूर्व भी पुत्र ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान मौके पर आए उन्हें भी मृतक की पत्नी बेनीबाई ने पुत्र द्वारा हत्या करने का बात बताई। मृतक के दूसरे पुत्र ने बताया कि उसके पिता ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन में पुत्र द्वारा हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मृतक के दोनों पुत्रों को पुलिस चौकी में बैठा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बृहस्पतिवार रात तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें