मासूम केे साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उसकी छह वर्षीय मासूम पुत्री के साथ कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कस्बा जाखलौन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कार्रवाई की मांग की है।