फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पड़ौसियों ने धुना, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में जमीन के विवाद में चली आ रही रंजिश के चलते विपक्षियों ने एक परिवारों के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्राम बुढ़वार निवासी रमेश पुत्र प्यारेलाल का अपने कुछ पड़ोसियों से जमीन के विवाद में काफी दिनों से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह रमेश का पुत्र पवन गांव में सामान लेकर घर लौट रहा था कि तभी विपक्षियों ने उसे घेरकर गालियां देनी शुरू कर दीं और उसके मना करने पर वे लोग मारपीट करने लगे। वह किसी तरह अपनी बाइक से अपने घर पहुंचा। लेकिन, पीछे-पीछे उसके पड़ोसी भी पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए पवन को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर उसके पिता एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। यह देख पवन के साथ उसके परिजनों की भी मारपीट शुरू कर दी, जिससे रमेश और उसका भाई नाथूराम एवं बहन रश्मि भी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें