फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर छात्र-छात्राओं का भविष्य कर रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर छात्र-छात्राओं का भविष्य कर रहे बर्बाद
विज्ञापन

ललितपुर। कस्बा जखौरा में संचालित प्राइवेट आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नृतत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया है कि इस प्राइवेट आईटीआई कॉलेज ने बिना मान्यता के ही पिछले वर्ष छात्र-छात्राओं के प्रवेश ले लिए थे, जिसके बदले में 25 से 30 हजार तक का शुल्क वसूला गया था। छात्र-छात्राओं को प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा वाराणसी के कॉलेज में जाकर देनी पड़ी थी। 06 अगस्त से उनकी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा है, जिसकी सूचना उनको वाराणसी से मिली है। जबकि कॉलेज प्रबंधक द्वारा छात्र-छात्राओं को गुमराह किया जा रहा था कि परीक्षा आगामी अक्टूबर या नवंबर माह में होगी। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वाराणसी केंद्र पर जानकारी करने पर पता चला कि कॉलेज द्वारा उनकी फीस जमा नहीं की गई है, जिसका कारण उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जा रहा है। जबकि छात्र-छात्राएं कॉलेज में फीस जमा कर चुके हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें