फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगाए योजनाओं का रुपए हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगाए योजनाओं का रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम खड़ोवरा निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम पंचायत अधिकारी पर सरकारी योजनाओं का रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया गया है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सरकारी पैसा हड़प लिया है। बताया गया कि हैंडपंप जिला पंचायत की ओर से लगाया था, गत दस माह से टूटा पड़ा है और उसका सामान घर के हैंडपंप में लगवाया गया है। दो माह पहले सीसी रोड डाली गई थी जो मानक अनुरूप नहीं थी और दो दिन की ही बारिश में उखड़ गई है। शौचालय का वह गड्ढा जो गत सात माह पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाया गया था उसकी दुर्दशा बहुत खराब है। उक्त योजना को धता बता कर प्रदत्त राशि हड़प का आरोप लगाया है। शौचालय के गड्ढे तीन माह से अधूरे पड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवास ग्रामीणों को बनवाए गए, वह अधूरे पड़े हैं। उनको पूर्ण धन मुहैया नहीं कराया गया है। मनरेगा के तहत कुआं खोदने का कार्य कराया गया, लेकिन अब तक मजदूरी भी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर दीनालाल, साकूलाल, लालसिंह, श्रीराम, कमल सिंह, कप्तान सिंह, महेंद्र सिंह, रजऊ राजा, अशोक, राजकुमार, मोहन, भगवान सिंह, केहरलाल, कैलाश, बृजेंद्र, सुबेंद्र, सल्लू, भगवानदास समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें